संभल, जनवरी 21 -- धनारी। पशु चिकित्सालय परिसर धनारी में चल रहा भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनैतिक) का धरना आंदोलन मंगलवार को 16वें दिन भी लगातार जारी रहा। किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट होकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने कहा कि महावा नदी किसानों की आस्था का केंद्र है और इसके पुनर्जीवन के लिए संगठन अंतिम सांस तक संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि धनारी क्षेत्र में अब तक डिग्री कॉलेज की स्थापना नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है। उन्होंने किसानों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और अपने अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष करने का आह्वान किया। धरने के दौरान बहादुर सिंह यादव ने कहा कि आगामी 31 जनवरी को होने वाली पंचायत में स...