संभल, जनवरी 29 -- थाना क्षेत्र के धनारी गांव स्थित बूढ़े बाबा आश्रम पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंदू समाज की एकता, जागरूकता एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सर्वेश शर्मा ने की, जबकि संचालन धीरेंद्र राघव द्वारा किया गया। सम्मेलन में पहुंचे रामेश्वरगिरी महाराज एवं अश्वनी महाराज का आयोजकों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे एवं संगठन की मजबूती पर विस्तार से अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अध्यक्ष सर्वेश शर्मा ने कहा कि समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने सभी से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, प्रतिदिन योग, प्राणाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.