संभल, मार्च 8 -- धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह में आयोजित 11 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पीत वस्त्र धारण किए महिलाओं और कन्याओं ने श्रद्धा के साथ कलश उठाए और नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा जब गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी तो ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भक्तों के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा धनारी पट्टी बालू शंकर गांव से गुजरते हुए ठाकुरजी देवाश्रम के यज्ञ स्थल पर पहुंची। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे किशनपाल, महेशपाल, प्रेमपाल और उमाशंकर टोली नायक ने कलश यात्रा में सम्मिलित 200 से अधिक महिलाओं और कन्याओं का अभिनंदन किया। हरिद्वार से आए भजन गायकों ने संगीतमय प्रस्तुति दी, जिससे भक्त भक्तिरस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.