संभल, फरवरी 15 -- क्षेत्र में शनिवार को अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। अध्यक्ष नौबत सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर शोषित, वंचित और नारी शक्ति के सशक्त समर्थक थे। उन्होंने समाज में समानता और शिक्षा के अधिकार को मजबूत करने का कार्य किया, जिसे आगे बढ़ाना संगठन की प्राथमिकता है। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जातिगत राजनीति के आधार पर इसका विरोध कर रहे हैं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि यदि यूजीसी से संबंधित लिया गया फैसला वापस किया गया तो बहुजन समाज आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विचार करेगा। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नौबत सिंह ने की। बैठक में सुरेंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.