संभल, फरवरी 15 -- थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन स्माइल' के तहत कांवड़ ड्यूटी के दौरान लापता नौ वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसका नौ वर्षीय बेटा सुबह से लापता है और आशंका है कि वह किसी डीजे के साथ चला गया है। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही धनारी पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान बालक को गांव किशनपुर श्यामपुर के पास नेशनल हाईवे किनारे से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सदाकत अली, कांस्टेबल यशवंत सिंह एवं का...