गुमला, दिसम्बर 2 -- बसिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के साकेया स्थित धनसिंह टोली जलाशय योजना के डाउनस्ट्रीम में लगे स्लूस वाल्व गेट की संचालन प्रणाली की जांच मंगलवार को जिला परिषद सदस्य बसंती डुंगडुंग की उपस्थिति में की गई। जांच सिंचाई यांत्रिक प्रमंडल रांची और जल संसाधन प्रमंडल गुमला की संयुक्त तकनीकी टीम द्वारा किया गया। इस दौरान टीम ने पाया कि स्लूस वाल्व के गियर अरेंजमेंट में खराबी होने के कारण वाल्व पूरी तरह संचालित नहीं हो पा रहा था। तकनीकी टीम ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्णय लेते हुए गियर अरेंजमेंट को खोलकर परीक्षण करने और आवश्यक सुधार के बाद कैनाल में जल प्रवाह शुरू करने की योजना बनाई। यह कार्य अगले चार दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।वहीं स्थाई समाधान के तहत बेवल गियर और टूटे हुए हिस्सों का नया निर्माण, साथ ही नट, गेस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.