बिजनौर, दिसम्बर 23 -- नजीबाबाद के ग्राम धनसिनी में पिछले कई दिनों से गुलदार देखा जा रहा था। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। ग्रामीणो के कहने पर खेत में शुक्रवार को एक पिंजरा और लगाया गया था जिसमें मंगलवार को चौथा गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। ग्राम धनसिनी में चार दिन बाद फिर एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। ग्राम धनसिनी में लगातार पिंजरे में कैद होने वाला ये चौथा गुलदार है। हाल ही में शुक्रवार को भी मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई थी। ग्रामीणों के कहने पर वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया था। बताया गया धनसिनी और इस्माइलपुर के जंगलों में गुलदार के पिंजरे में फंसने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। आयुष, सुमित, सत्यम तोमर, लोकेंद्र, अजीत आदि ग्रामीणो का कहना है कि अभी गुलदार खत्म नहीं हुए हैं वन विभाग की टीम को फिर पिंजरा लगा देना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.