नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने पर्ल्स एग्रीटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) और उससे जुड़ी कंपनियों के कथित फर्जी निवेश घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में हरसतिंदर पाल सिंह को नियमित जमानत दे दी है। हरसतिंदर, पीएसीएल के संस्थापक निर्मल सिंह भंगू के दामाद हैं। यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज ईसीआईआर से जुड़ा है। कोर्ट ने आदेश में कहा कि इस मामले की जांच वर्ष 2014-2016 से चल रही है, लेकिन याचिकाकर्ता को पहली बार मई 2025 में दूसरी पूरक शिकायत के जरिए आरोपी बनाया गया। ईसीआईआर दर्ज होने के लगभग नौ साल बाद उनका नाम मामले में जोड़ा गया। कोर्ट ने यह भी नोट किया कि हरसतिंदर पाल को 21 मार्च 2025 को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था, जबकि वह विदेश यात्रा पर जा रहे थे और इसके लिए उन्हें पहले से अदालत की अनुमति प्राप्त थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.