गिरडीह, जनवरी 7 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन, धनवार के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 10 जनवरी (शनिवार) को दोपहर 12:00 बजे से टाउन हॉल, नावाडीह (धनवार) में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत कुमार सोनी ने बताया कि यह समारोह प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल प्रतिभागियों एवं सद्भावना क्रिकेट लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से शैक्षणिक एवं खेलकूद गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन को सम्मान दिया जाएगा, ताकि वे आगे भी नई ऊंचाइयों को छू सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह न केवल प्रतिभाओं की पहचान दिलाते हैं, बल्कि अन्य ...