गिरडीह, फरवरी 19 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद तथा वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। प्रत्याशी घर-घर जाकर अपने मुद्दों को लेकर मतदाताओं को रिझाने में जुटे हुए हैं, वहीं प्रचार वाहनों के माध्यम से भी लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। लेकिन प्रचार के दौरान कई प्रत्याशी चुनाव आयोग के निर्देशों की खुलेआम अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा प्रचार वाहनों में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, साथ ही लाउडस्पीकर के उपयोग को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नियम के अनुसार, ध्वनि स्तर 45 से 50 डेसिबल तक सीमित रखने का निर्देश है, लेकिन कई प्रत्याशी 100 डेसिबल से अधिक तेज आवाज में प्रचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि वर्तमान समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.