गिरडीह, फरवरी 24 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नगर क्षेत्र के 14 बूथों पर कुल 65.22% वोट डाले गए। यहां 3012 महिला एवं 4160 पुरूष वोटरों ने मतदान किया। धनवार नगर पंचायत चुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से बूथों पर मतदाताओं की कतार लग गई। शाम 5 बजे तक मतदाता बूथों पर पहुंचे और उत्साह के साथ वोट दिए। इस दौरान दिन भर लोकतंत्र का उत्सव देखने को मिला। बता दें धनवार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 14 और 11 वार्डों के 54 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई। 27 फरवरी को फैसला आएगा। इधर मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद दिखा। प्रखंड कार्यलय में कंट्रोल रूम बनाया गया था। खोरीमहुवा अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेश रंजन, भूमि उपसमाहर्ता सह अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार प्...