गिरडीह, फरवरी 4 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को वार्ड संख्या 01 से 11 तक में कुल 30 अभ्यर्थियों ने वार्ड पार्षद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ देवेन्द्र कुमार दास व निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ यशवन्त कुमार सिन्हा के समक्ष वार्ड पार्षद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमें 15 महिला व 15 पुरुष शामिल हैं। वार्ड 01 से राम कुमार रोशन, वार्ड 02 से सिमरन कुमारी, बेबी देवी, सुशीला देवी, पायल कुमारी, वार्ड 03 से रोहित कुमार, गुड्डू कुमार वर्मा, रजनीश कुमार बरनवाल, सुनील कुमार, रौनक राज, कुणाल कुमार शर्मा, वार्ड 04 से सुष्मिता कुमारी, देवी संयुक्ता अग्रवाल, चिंता देवी, इंदु देवी वार्ड 05 से सईदा खातून वार्ड 06 से अफसर मंसूरी ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। वार्ड 0...