गिरडीह, फरवरी 14 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुनीता गुप्ता ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र के हरखी रोड, बुधुवाडीह, राजाटोला, दीवानटोला, गांधी चौक, शहीद चौक आदि टोला मोहल्ला में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान जनता से मिलकर अपने पक्ष में वोट की अपील की। कहा कि मेरा चुनावी मुद्दा है नगर को स्वच्छ सुंदर के साथ साथ चहुमुखी विकास करना। मुझे जनता ने साथ दिया तो नगर क्षेत्र में इंदौर जैसा स्टेडियम बनायेंगे। साथ में उत्तम गुप्ता, रेखा देवी, कृष्णा कुमार, प्यारे लाल, अनोखा देवी, राहुल कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...