हजारीबाग, जनवरी 9 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के धनवार पंचायत में लोभ लालच देकर ईसाई धर्म में धर्मांन्तरित करने का मुखिया राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में लोगों ने विरोध किया है। बरही के धनवार पंचायत क्षेत्र के कोरियाडीह में हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ मुखिया राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष एकत्रित हुए। लोगों को धर्म परिवर्तन से जुड़ी किसी भी गतिविधि को पंचायत क्षेत्र में न करने की हिदायत दी। ग्रामीणों ने संबंधित लोगों को समझाया और आपसी सौहार्द व सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पंचायत की भूमि पर किसी भी तरह का जबरन, लालच देकर या भ्रम फैलाकर धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में ऐसी गतिविधियां सामने आती हैं तो पंचायत स्तर पर कड़ा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.