गिरडीह, फरवरी 8 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महेशमरवा में शनिवार सुबह जंगल से भटक कर एक नीलगाय गांव में प्रवेश कर गई, जिससे ग्रामीणों में कौतूहल बन गया। अचानक गांव में नीलगाय के प्रवेश करने से कुछ समय के लिए ग्रामीणों में दहशत भी देखने को मिली, लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, नीलगाय रविवार की रात दौड़ने के दौरान झाड़ियों में फंस गई थी, जहां से वह निकल नहीं पा रही थी। सुबह ग्रामीणों ने नीलगाय को झाड़ियों में फंसा देखा और सतर्कता बरतते हुए उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद नीलगाय को रस्सी से बांधकर वन विभाग को घटना की सूचना दी गई। नीलगाय को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और नीलगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.