पटना, मार्च 8 -- धनरुआ के बडीहा गांव का रास्ता समीप के फुलपुरा गांव के आधा दर्जन लोगों पर जेसीबी से कटवाने का मामला सामने आया है। इससे आक्रोशित बडीहा गांव के लोगों ने शुक्रवार को धनरुआ- चन्दरिया एसएच-100 को जाम कर नारेबाजी की। बडीहा के लोगों का आरोप है कि बुधवार की रात गांव के लोग बारात गए थे। इसी दौरान फुलपुरा के आधा दर्जन लोगों ने जेसीबी से रास्ता को काट दिया। जिससे 500 लोगों का आवागमन ठप है। बडीहा के लोगों ने गुरुवार को एसडीओ और बीडीओ को लिखित शिकायत की। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को लगभग दो घंटे तक धनरुआ -चन्दरिया एसएच-100 को जाम रखा। सूचना पर पुलिस और राजस्व पदाधिकारी अनुरुद्ध यादव पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद राजस्व पदाधिकारी के आदेश पर रास्ते को भरने का कार्य शुरू हुआ तो फुलपुरा के लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.