धनबाद, मार्च 27 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले रेलवे ने धनबाद होकर आसनसोल-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। मुंबई मेल में भारी भीड़ को देखते हुए उसे धनबाद, गया, डीडीयू के रास्ते चलाने की घोषणा हुई है। गर्मी की छुट्टियों में स्पेशल ट्रेन 12 ट्रिप लगाएगी। आसनसोल से नौ अप्रैल से 25 जून तक हर बुधवार और वापसी में मुंबई सीएसटीएम से सात अप्रैल से 23 जून तक हर सोमवार ट्रेन चलेगी। गुरुवार की सुबह से मुंबई से धनबाद की ओर आने के लिए ट्रेन की बुकिंग शुरू हो सकती है। 01146 आसनसोल-मुंबई समर स्पेशल हर बुधवार की रात नौ बजे खुलेगी। ट्रेन रात 10.45 बजे धनबाद, रात 11.15 बजे गोमो होते हुए शुक्रवार की सुबह आठ बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में 01145 मुंबई-आसनसोल समर स्पेशल ट्रेन हर सोमवार की सुबह 11.05 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.