धनबाद, फरवरी 23 -- धनबाद। धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर सोमवार को 54 केन बियर जब्त किया गया। आरपीएफ की टीम ने गश्ती के दौरान प्लेटफार्म पर लावारिस अवस्था में दो बैग पाया। बियर पर सेल इन वेस्ट बंगाल लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि बंगाल से बियर खरीद कर तस्कर काला बाजारी के लिए बिहार ले जाने के फिराक में था। इसी बीच आरपीएफ ने बैग को पकड़ लिया। जब्त शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...