रांची, फरवरी 18 -- होली में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए धनबाद से यशवंतपुर की स्पेशल ट्रेन को फिर से पटरी पर उतारने की घोषणा की गई है। वहीं गोंदिया से पटना के बीच होली के दिन एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलेगी। मंगलवार को दोनों ट्रेनों की घोषणा की गई। 06564 धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 23 फरवरी से 27 अप्रैल तक धनबाद से हर सोमवार को रात 20.45 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन रात 21.30 बजे यशवंतपुर से रवाना होगी। ट्रेन में थर्ड एसी के दो कोच, स्लीपर बोगी के 13 कोच के अलावा चार साधारण बोगियां जोड़ी जाएंगी। 06563 यशवंतपुर-धनबाद स्पेशल 21 फरवरी से 25 अप्रैल तक हर शनिवार को यशवंतपुर से सुबह 7.30 बजे रवाना होगी। ट्रेन छिवकी, मिर्जापुर होते हुए अगले दिन सुबह 9.35 बजे गोमो और सुबह 10.15 बजे धनबाद पहुंचेगी। 08861 गोंदिया-पटना स्पेशल ट्रेन दो मार्च को चलेगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.