धनबाद, मार्च 3 -- रविकांत झा, धनबाद से सीआईसी सेक्शन के रास्ते दिल्ली की नई स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। धनबाद रेल मंडल ने पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के माध्यम से यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। सोमवार या मंगलवार को धनबाद डिविजन की इस मांग पर रेलवे बोर्ड की मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि हरी झंडी मिलती है तो ट्रेन धनबाद से खुलकर बरकाकाना-चोपन-चुनार होते हुए धनबाद से दिल्ली जाएगी। धनबाद से जम्मूतवी के बीच फिलहाल गरीब रथ की बोगियों से स्पेशल ट्रेन चल रही है। यह ट्रेन भी वाया दिल्ली जम्मूतवी जाती है। अब धनबाद से दिल्ली के लिए दूसरी स्पेशल ट्रेन मिलने की आस जगी है। दरअसल धनबाद से नासिक रोड के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को अपेक्षाकृत कम यात्री मिलने के कारण ट्रेन को अवधि विस्तार नहीं मिला। नासिक रोड की ट्रेन नहीं चलने से धनबाद डिवीजन के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.