धनबाद, मार्च 28 -- धनबाद टुंडी विधायक मथुरा महतो ने धनबाद से गिरिडीह तक भाया टुंडी होते हुए रेल सेवा शुरू करने की मांग विधानसभा में की। विधायक ने सदन को बताया कि स्थानीय लोगों की यह मांग वर्षों पुरानी है। रेल सेवा नहीं रहने की वजह से लोगों को परेशानी होती है। सरकार ने जवाब में बताया कि इस प्रस्ताव को रेलवे मंत्रालय के पास भेज दिया गया है। विधायक ने टुंडी के जीतपुर पंचायत के परसा, माधोजोड़ा, करमागोड़ा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं रहने का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि बच्चों को 2-3 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इन गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग विधायक ने की। साथ ही पलमा के अर्धनिर्मित स्वास्थ केंद्र की मरम्मत की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.