कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में चलती ट्रेन के दौरान की गई जांच में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। चेकिंग के क्रम में एक सीट के नीचे चार प्लास्टिक के बोरे तथा एक काले रंग का पिठ्ठू बैग संदिग्ध अवस्था में रखा हुआ पाया गया। जांच के दौरान बोरे से शराब की गंध आने पर आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उक्त सामान पर अपना दावा नहीं किया। संदेह के आधार पर जब सभी बोरे एवं पिठ्ठू बैग को खोलकर देखा गया तो प्लास्टिक के चारों बोरों में कुल 18 पॉलीथीन पन्नियों में पैक लगभग 90 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई। वहीं पिठ्ठू बैग के अंदर विदेशी शराब की बोतलें पाई गईं। प्रत्येक बोतल की क्षमता 180 मिलीलीटर तथा अंकित कीमत 200 रुपये थी। जब्त की गई सभी शराब की कुल मात्रा 93,420 मिलीलीटर आंकी...