धनबाद, फरवरी 21 -- बीबीएमकेयू के अधीनस्थ धनबाद-बोकारो के सात डिग्री कॉलेजों को इंटर (11वीं-12वीं) की पढ़ाई बंद करने का आदेश दिया गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) से मिले पत्र के बाद बीबीएमकेयू ने यह कदम उठया है। कहा है कि ये कॉलेज वर्ष 2026 से इंटर में नामांकन नहीं लें। नामांकन लेने पर संबंधित इंटर छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन जैक नहीं करेगा। सूची में बीएसएस महिला कॉलेज धनबाद, बाघमारा कॉलेज, डीएवी महिला कॉलेज कतरासगढ़, गुरुनानक कॉलेज धनबाद, केएसजीएम कॉलेज निरसा, बोकारो महिला कॉलेज व विस्थापित कॉलेज बालीडीह शामिल हैं। जैक से पत्र मिलने के बाद बीबीएमकेयू ने इससे संबंधित निर्देश एफिलिएटेड कॉलेजों को भेजकर अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में 28 फरवरी तक रिपोर्ट भी मांगी गई है। गुरुनानक कॉलेज में बंद है इंटर की पढ़ाई ध...