धनबाद, दिसम्बर 16 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता प्री एसआईआर को लेकर धनबाद में 2003 के वोटर लिस्ट से हो रही मैपिंग में आ रही समस्या का समाधान कर लिया गया है। धनबाद विधानसभा के 85 बूथों का डाटा जिला निर्वाचन विभाग को मिल गया है। विभाग ने सोमवार को उसे राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में अपलोड कर दिया है। 2003 के वोटर लिस्ट से अब इन 85 बूथों के मतदाता अपना नाम अब घर बैठे ढूंढ़ सकते हैं। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा ने बताया कि धनबाद में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बीएलओ के माध्यम से वोटरों की मैपिंग हो रही है। इस क्रम में धनबाद विधानसभा के 85 बूथों की 2003 की वोटर लिस्ट नहीं मिल रही थी। जिला प्रशासन के प्रयास से इसे प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसे झारखंड सीइओ की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। अब तक जिन लोगों की मैपिंग नहीं ...