धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद नगर निगम के मेयर पद के दावेदारों की तस्वीर साफ हो गई है। झामुमो नेत्री डॉ नीलम मिश्रा के नामांकन वापस लेने के बाद मैदान में 29 दावेदार रह गए हैं। मेयर की कुर्सी के लिए इन्हीं दावेदारों के बीच चुनावी रणभूमि में भिड़ंत होगी। धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 33 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। तीन लोगों का नाम स्क्रूटनी के दौरान कागजात की कमी रहने की वजह से रद्द कर दिया गया था। मैदान में बचे 30 प्रत्याशियों में से एक ने शुक्रवार को नामांकन वापस ले लिया है। मेयर के सभी प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। चुनाव चिह्न आवंटन होने के बाद ही मैदान में उतरकर प्रत्याशी खुलकर अपना प्रचार करेंगे। ------ भाजपा के बागियों ने नहीं लिया नाम वापस मेयर चुनाव को लेकर भाजपा में ...