धनबाद, मई 20 -- धनबाद, अमित रंजन लंबे इंतजार के बाद आखिरकार धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन विधि) सर्जरी की शुरुआत हो गई है। अस्पताल में तीन मरीजों की सफल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की गई है। अधिकारियों की मानें तो अब यहां बिना चीड़-फाड़ वाली आधुनिक सर्जरी संभव है। इस पहल को डॉक्टर इस अस्पताल के लिए और मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में मील का पत्थर बता रहे हैं। बता दें कि लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में मरीज के शरीर में बड़ा चीरा लगाने की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि कुछ छोटे छेदों के जरिए ऑपरेशन किया जाता है। इस तकनीक से ऑपरेशन के बाद दर्द कम होता है। संक्रमण की आशंका काफी घट जाती है और मरीज जल्द स्वस्थ होकर घर लौट सकता है। अब तक ऐसी सर्जरी के लिए मरीजों को रांची या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। या फिर उन्हें प्राइवेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.