धनबाद, नवम्बर 20 -- धनबाद, संवाददाता। जिले में ठंड का असर कम होने से अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही रात में ठंडी हवाओं में कमी आई है। इस कारण ठंड का असर थोड़ा कम हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में ठंड का असर थोड़ा कम होगा, लेकिन 23 नवंबर से तापमान में फिर से गिरावट के आसार बन रहे हैं। इसके बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा। बुधवार को दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया है। साथ ही न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। 24 नवंबर से बादल छाने का दौर शुरू होगा। इस कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 3...