धनबाद, मार्च 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता मार्च का महीना चल रहा है और लोग जैकेट-रेनकोट पहनकर सड़कों पर घूम रहे हैं। बेमौसम बरसात की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले दो दिन से धनबाद में रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से शहर अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलजमाव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह छह बजे से लेकर 11 बजे तक मूसलाधार बारिश होती रही। दोपहर दो बजे के बाद भी बारिश की रफ्तार इतनी थी कि सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। बिन मौसम हो रही बारिश से सभी हैरान हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में धनबाद में 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। 23 मार्च तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। बारिश की वजह से दिन में ही रात का नजारा देखने को मिला। सड़कों पर अंधेरा छा गया था। एक घंटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.