धनबाद, नवम्बर 20 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सरकार आपके द्वार 21 नवंबर से पहुंचेगी। धनबाद की 256 पंचायत, चिरकुंडा नगर पर्षद के 21 वार्ड और नगर निगम के 55 वार्डों में कार्यक्रम होगा। शिविर में प्रखंड स्तरीय समन्वय पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि 21 नवंबर को धनबाद प्रखंड की गोपीनाथडीह, तोपचांची की पावापुर, बलियापुर की मुकुंदा, पूर्वी टुंडी की चुरूरिया, निरसा की बैजना, टुंडी की जीतपुर, गोविंदपुर की अमरपुर, बाघमारा की छाताटांड, कलियासोल की बांदा पूर्व, एगारकुंड की डूमरकुंडा दक्षिण पंचायत, नगर निगम के वार्ड संख्या 7, 8 व 15, धनबाद सदर के वार्ड 15, चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या एक में शिविर लगेंगे। शिविर में आमजनों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आमजनों से विभिन्न योज...