धनबाद, नवम्बर 25 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन से उनके चाहने वाले शोक में डूबे हुए हैं। आज से 60 साल पहले 1965 में धर्मेंद्र अपनी फिल्म मोहब्बत जिंदगी है की शूटिंग करने के लिए धनबाद पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी प्रकाश कौर भी धनबाद आई थीं। धर्मेंद्र के निधन पर धनबाद के कलाकारों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। धर्मेंद्र ने अपनी फिल्म की शूटिंग चांदमारी कोलियरी और झरिया में की थी। धनबाद में वह अपने पुराने मित्र आरएस वालिया के घर पर भी कुछ समय के लिए गए थे। करकेंद स्थित श्रीलेखा टॉकिज के मालिक चन्दू वर्मा के साथ वह उनसे मिलने गए थे। इधर धर्मेंद्र के निधन पर धनबाद के रहने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर धीरज मिश्रा ने शोक जताया। उन्होंने कहा उनके घर पर करीब तीन साल पहले उनसे...