धनबाद, फरवरी 19 -- धनबाद में अब मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दोपहर में तेज धूप से लोगों को हल्की गर्मी की एहसास हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से धनबाद के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं दोपहर के समय अच्छी-खासी गर्मी महसूस की गई। लोग हल्के कपड़ों में नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 फरवरी तक अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि आनेवाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। हवा की गति हल्की से मध्यम रहेगी और मौसम सुहाना रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.