धनबाद, जनवरी 3 -- धनबाद, रौशन कुमार सिन्हा बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) में कर्मचारियों से अधिक अधिकारी हैं। कर्मचारी की संख्या 20 तो अधिकारी 40 हैं। कर्मचारियों की कमी से अधिकतर काम अधिकारियों को खुद करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए कई काम बीएसएनएल प्रबंधन ने आउटसोर्स कर दिए हैं, जिससे काम सुचारू रूप से चलता रहे। कर्मचारियों की कमी होने से भवन खाली पड़े हैं। इन खाली भवनों को अब किराये पर लगाया जा रहा है, जिससे बीएसएनएल के कोष में राजस्व की बढ़ोतरी हो रही है। बीएसएनएल अधिकारी का कहना है कि धनबाद व्यवसायिक क्षेत्र के अधीन कुल 185 अधिकारी-कर्मी हैं। इसमें अधिकारी 96 और कर्मचारी 89 हैं। धनबाद में 40 अधिकारी और 20 कर्मचारी हैं। वहीं धनबाद-बोकारो में कुल 66 अधिकारी हैं और कर्मचारी मात्र 55 हैं। दुमका सहित संताल परगना के पूरे छह जिलों में 3...