धनबाद, दिसम्बर 29 -- धनबाद, वरीय संवाददाता चुनरी की महिमा न्यारी, सबकी पीड़ मिटावे भारी..., कुल की देवी की महिमा मैं गाऊंगा, देवसर वाली के दरबार..., नाट मत, नाट मत हो मैया, नाट मत.. कुछ ऐसे ही भजनों की अमृतवर्षा से देवसर माता के भक्त अभिभूत हुए। मौका था देवसर माता परिवार की ओर से आयोजित प्रथम उत्सव का। इस मौके पर हीरापुर स्थित बबलू सेवाश्रम में माता रानी का दिव्य दरबार सजा। माता रानी का पाठ किया गया। स्थानीय कलाकार परितोष और मिनी ने देवसर महिमा पाठ एवं भजनों की अमृत वर्षा की। इस दौरान कन्या पूजन और चुनरी उत्सव का आकर्षण का केंद्र रहा। पहली बार हो रहे इस उत्सव में बड़ी संख्या में माता के भक्त शामिल हुए। सभी ने माता के अलौकिक दरबार का दर्शन किया। मईया को सितारों जड़ी चुनरी अर्पित की गई। मेहंदी उत्सव में भक्तों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.