गिरडीह, अप्रैल 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। धनबाद में पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को गिरिडीह प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष राकेश सिन्हा और महासचिव अरविंद कुमार के नेतृत्व में टॉवर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई एवं विरोध में पत्रकारों पर हमला करनेवालों को गिरफ्तार करो, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, पत्रकारों पर हमला बंद करो जैसे नारे लगाए गए। धनबाद जिला प्रशासन से दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की गई। अध्यक्ष राकेश सिन्हा एवं महासचिव अरविंद कुमार ने कहा कि पत्रकारों पर हमला करने वाले दोषियों को पार्टी निष्कासित करे और पुलिस अविलंब आरोपियों को गिरफ्तार करे। कहा कि सरकार को पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द बनाकर लागू करना चाहिए। मौके पर पत्रकार एलपी अग्रवाल, अविनाश सिन्हा, सूरज स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.