धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद, संवाददाता जिले में दिन के समय ठंड का असर अब पहले की तुलना में कम महसूस किया जा रहा है, लेकिन रात होते ही सर्दी फिर से जोर पकड़ रही है। शाम ढलते ही मौसम का मिजाज बदल जा रहा है और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद रात की ठंड बरकरार है। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। अनुमान है कि पारा 13 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। गुरुवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.