धनबाद, दिसम्बर 30 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद में 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आठ डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंच गया है। तापमान में बढ़ोतरी के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली है। दिन में सर्द हवाएं कंपकंपा रही हैं तो शाम में ठिठुरन बढ़ रही है। रात बढ़ने के साथ कनकनी बढ़ रही है। धनबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बता दें कि सुबह और देर रात घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में ठंड का असर बढ़ रहा है और देर रात कनकनी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। कुछ स्थानों पर हल्का व मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.