धनबाद, जनवरी 20 -- धनबाद, संवाददाता जिले में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। सोमवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सोमवार सुबह कुछ क्षेत्रों में कोहरे का असर दिखा, लेकिन सात बजे के बाद धूप निकल आई। 11 बजे के बाद धूप काफी तेज हो गई और दोपहर 12 बजे के बाद धूप में बैठना मुश्किल हो गया। लोग छांव तलाशते नजर आए। हालांकि शाम चार बजे के बाद फिर से ठंड बढ़ने लगी। धनबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से 23 जनवरी तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप तीखी होगी। मौसम शुष्क बना रहेगा। यानी फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हवा की गति धीमी रहने से दिन के ...