धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद में डेढ़ माह में लक्ष्य की 12 फीसदी भी धान की खरीदारी नहीं हुई जबकि 31 मार्च तक दो लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। 15 दिसंबर से धान की खरीदारी शुरू की गई। जिले में अब तक मात्र 21 हजार 477 क्विंटल हुई। इसे देखते हुए दो पैक्स और अधिक खोला गया कुल 16 पैक्स हो गए। पूर्व में 14 पैक्स थे। वहीं 7267 किसान पंजीकृत है। राशि बढ़ाने के बाद भी किसान नहीं पहुंच रहे केंद्र किसानों को धान बिक्री करने पर प्रति क्विंटल 2420 रुपए दिए जा रहे हैं। इसमें 2300 प्रति क्विंटल और ग्रेड ए किस्म के धान की फसल के लिए 2320 दिए जा रहे हैं। वहीं झारखंड सरकार किसानों से धान खरीदने पर सामान्य धान के लिए 2400 रुपए और ग्रेड ए किस्म के धान के लिए 2420 रुपए प्रति क्विंटल दिए जा रहे हैं। इसमें राज्य सरकार द्वारा 100 रुपए प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.