धनबाद, दिसम्बर 31 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में ठंड अपने चरम पर जरूर है, लेकिन नए साल पर मौसम कुछ हद तक मेहरबान नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे सर्दी का असर थोड़ा कम हो सकता है। रात के समय हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाएं मौसम में ठंडक घोल रही हैं। जैसे-जैसे रात गहराती है, वैसे-वैसे कनकनी बढ़ जाती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले छह दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में नए साल पर मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रहने की उम्मीद है। हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.