धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद में फरवरी के दूसरे हफ्ते में मौसम का मिजाज लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे गर्मी का एहसास हो रहा है। सुबह और शाम में ठंडी हवाओं के साथ हल्की ठंड महसूस की जा रही है। तापमान के इस उतार-चढ़ाव ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। धनबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच इतना ज्यादा अंतर स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दिन में लोग हल्के कपड़ों में बाहर निकल रहे हैं जबकि सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की जरूरत ...