धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता झामुमो स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने केंद्रीय महासचिव सह मंत्री का दर्जा प्राप्त विनोद कुमार रविवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी पार्टी जुटी हुई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन समेत सभी मंत्री और विधायक भाग लेंगे। गोल्फ ग्राउंड में झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन एवं जिला सचिव मन्नू आलम ने केंद्रीय महासचिव का स्वागत किया। उन्होंने जिला समिति के सभी नेताओें के साथ स्थापना दिवस के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस बार स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला समिति ने आयोजन समिति बनाई है, जिसमें सभी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मौ...