धनबाद, अक्टूबर 6 -- झारखंड के धनबाद जिले में एक दुकान में सिलेंडरों में विस्फोट होने से पूरा बाजार दहल उठा। इस हादसे में दुकानदार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस घटना में पास रखी दो बाइक भी जलकर खाक हो गई। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के सिजुआ-राजगंज मुख्य मार्ग स्थित पांडेडीह बाजार में रविवार की शाम करीब 4:30 बजे जनता साइकिल नामक दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। जोरदार विस्फोट के बाद आग की उठती लपटों से पूरा इलाका दहल उठा। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। घटना में दुकानदार खेदन सोनार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.