धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद में सर्दी का सितम बरकरार है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने से ही लोगों को दिनभर सिहरन महसूस होती रही। शाम ढलने के साथ के साथ ही कनकनी और बढ़ती गई। धनबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार से अगले कई दिनों तक न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। रात में कनकनी वाली ठंड बरकरार है। मौसम केंद्र से जारी सूचना में बताया गया कि पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती घेरे के रूप में सक्रिय है। पश्चिम बंगाल के हिमालय के निकटवर्ती भागों में भी ऊपरी हवा में चक्रवाती घेरा बन गया है। इन दोनों प्रणालियों से मौसम रंग बदल रहा है। इससे अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार अग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.