धनबाद, जनवरी 13 -- धनबाद, संवाददाता नवंबर से शुरू हुई ठंड पूरे दिसंबर के बाद अब जनवरी में भी ठिठुरा रही है। मंगलवार से 16 जनवरी के दौरान कई इलाकों में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान में भी एक-दो डिग्री की गिरावट के आसार हैं। तापमान गिरने से बर्फीली ठंड का एहसास होगा। अब तक के वर्षों में ठंड में उतार-चढ़ाव जारी रहता था। कभी कड़के की ठंड पड़ती थी तो कभी एकाएक ठंड गायब हो जाती थी, लेकिन इस बार लगातार सर्दी वाले दिन आए हैं। इस सप्ताह भी ठिठुरन भरी सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि अगले तीन-चार दिनों तक न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तो उसके बाद सात डिग्री पर रहेगा। धनबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.