धनबाद, नवम्बर 8 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को हल्के गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में लगातार गिरावट के साथ रात में ठंडक महसूस की जा रही है। वहीं दिन में भी धूप में गर्मी कम होने से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद रात और भी ठंडी हो सकती है। बताया गया है कि पंजाब और उसके आसपास चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले सप्ताह से छाएगा कोहरा मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी की रफ्तार और तेज हो जाएगी। सुबह-शाम कोहरा छाने की संभावना भी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.