धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद में अभी ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आसपास के क्षेत्र में अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा और शुष्क मौसम बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिलहाल धनबाद पर नहीं पड़ रहा है। इसलिए तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों को अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.