धनबाद, जनवरी 26 -- धनबाद, वरीय संवाददाता रणधीर वर्मा चौक से गोल बिल्डिंग तक छह किलोमीटर की मानव शृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा की अपील की गई। दावों के अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह और राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत धनबाद में यह अब तक सबसे बड़ी मानव शृंखला बनाई गई। इसमें आईआईटी आईएसएम, रेलवे, पुलिस के जवान,‌ सामाजिक संस्थाएं, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मी सहित 12 हजार से भी अधिक लोगों ने भाग लिया। सभी ने एक साथ सड़क सुरक्षा की शपथ ली।पीके राय कॉलेज के पास एक मंच बनाया गया था, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के संकल्प को दोहराया। साथ ही नए मतदाता बने युवक-युवतियों को नए मतदाता पहचान पत्र सौपें गए। सुबह सात बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। लगभग तीन घंटे तक रणधीर वर्मा चौक से लेकर ...