धनबाद, फरवरी 22 -- धनबाद में हर रोज मौसम बदल रहा है। सुबह हल्की ठंड, दोपहर में गर्मी और रात में भी हल्की ठंड लोगों को महसूस हो रही है। वहीं अब बारिश और बादल की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। विभाग का कहना है कि रविवार से गुरुवार के बीच कुछ इलाकों में आंशिक बादल दिखाई देंगे तो कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं धनबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार-पांच दिनों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान धनबाद का अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.