धनबाद, जनवरी 9 -- धनबाद, विशेष संवाददाता भाजपा धनबाद महानगर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष को लेकर महीनों से चल रहे कयासबाजी का पटाक्षेप हो गया। गुरुवार को महानगर अध्यक्ष के लिए श्रवण राय और ग्रामीण अध्यक्ष के लिए मोहन कुंभकार का एकल नामांकन हुआ। प्रदेश की ओर से नाम पहले तय कर लिया गया था। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए नामांकन की औपचारिकता पूरी की गई। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष चयन की औपचारिक घोषणा हो जाएगी। भाजपा जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद के सदस्यों के नामांकन के लिए पर्यवेक्षक राज पालीवाल, सुनील सोरेन एवं योगेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे थे। वहीं ग्रामीण भाजपा के अध्यक्ष व प्रदेश परिषद के नामांकन के लिए बालमुकुंद सहाय एवं विनय जायसवाल पहुंचे थे। महानगर से प्रदेश परिषद के लिए धनबाद विधानसभा से चंद्रशेखर सिंह, झरिया से राजकुमार अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.