धनबाद, जून 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम में चल रहे पूर्व मध्य रेलवे अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। धनबाद मंडल ने वोकल लाइट, इंस्ट्रूमेंटल लाइट और ग्रुप डांस में प्रथम पुरस्कार जीता। धनबाद डिवीजन ओवरऑल चैंपियन और हाजीपुर जोनल मुख्यालय रनर रहा। डीआरएम अखिलेश मिश्र, पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष प्रिया मिश्र, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी बिपिन कुमार सिंह व पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्य शालिनी राय ने विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिताओं में धनबाद, सोनपुर, डीडीयू, समस्तीपुर और दानापुर मंडल के साथ हाजीपुर मुख्यालय की टीम ने हिस्सा लिया। नृत्य, संगीत, वाद्ययंत्र एवं नाटक की प्रतियोगिता हुई। कुल 165 प्रतिभागियों ने भाग लिया। -- किस प्रतियोगिता में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.